• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

मुख्यमंत्री ने जोधपुर से किया चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को जोधपुर में विधानसभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों का शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज और अभी से ही प्रदेश में मिशन 180 प्लस और मिशन 25 की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुट जाए। सीएम राजे सोमवार को जोधपुर में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज देश में उत्तर से दक्षिण हो या पूर्व से पश्चिम जिधर भी देखो, भाजपा ही भाजपा नजर आती है। सूरज उगता भी भाजपा शासित प्रदेश में है और अस्त भी भाजपा शासित प्रदेश में होता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस कामयाबी के पीछे केवल और केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास का विजन है। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा था जब वर्ष 1984 में हमारे सिर्फ 2 सांसद हुआ करते थे। आज पार्टी शिखर पर पहुंच गई है, क्योंकि एक मात्र भाजपा ही दिल के रिश्तों से जुड़ी हुई पार्टी है।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister congratulates Jodhpur for preparing for elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, congratulates, jodhpur, preparing, elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved