जयपुर। राज्य सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, बेणेश्वर धाम में पर्यटन विकास कोष के माध्यम से 3 चरणों में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में 44.82 करोड़ रुपए की लागत से आबूदर्रा घाट व अस्थि विसर्जन घाट के जीर्णोद्धार सहित धर्मशाला, सत्संग भवन, गौशाला, पार्किंग, शौचालय, पुलिस चौकी व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि नवीन निर्माण कराए जाएंगे।
इसके द्वितीय चरण में 54.55 करोड़ रुपए की लागत से ओंकार घाट का विस्तार, विश्राम गृह, प्रशासनिक भवन, धर्मशाला, रसोइयों का निर्माण, नौकायान की सुविधा, ईको पार्क आदि कार्य कराए जाएंगे। तृतीय चरण में टेंट सिटी व अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान इस संबंध में घोषणा की गई थी, जिसकी क्रियान्विति में उक्त स्वीकृति प्रदान की गई है।
510 विद्यालय होंगे राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपान्तरित
राज्य सरकार के निर्णयों से प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में विविध श्रेणी के 510 विद्यालयों को राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपान्तरित करने एवं 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है। विद्यालयों को क्रमोन्नत किये जाने से 611 नवीन पदों का सृजन भी किया जाएगा।
गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 44, उच्च प्राथमिक स्तर के 294, माध्यमिक स्तर के 13 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 172 विद्यालयों को राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपान्तरित किया जाएगा। इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक-एक हजार राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। पूर्व में 709 विद्यालयों के लिए स्वीकृति जारी की जा चुकी है।
इसी प्रकार, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। इसके फलस्वरूप 611 नवीन पदों का सृजन होगा। इनमें प्रधानाचार्य के 47, वरिष्ठ अध्यापक के 282, अध्यापक लेवल-2 एवं अध्यापक लेवल-1 के 94-94 तथा कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के 47-47 पद शामिल हैं।
72 विद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय/विषय, 52 नवीन पद सृजित
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 72 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय/विषय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार 41 विद्यालयों में विज्ञान, 8 विद्यालयों में कला, 4 विद्यालयों में वाणिज्य संकाय तथा 19 विद्यालयों में कृषि विषय शुरू किए जाएंगे। साथ ही, नवीन संकायों/विषयों के संचालन हेतु व्याख्याता स्कूल शिक्षा के 41 एवं प्रयोगशाला सहायक के 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
जयपुर में बनेगा सैनिक कल्याण भवन, निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए किए मंजूर
राज्य सरकार सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की विधवाओं और परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके सम्मान और सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में जयपुर में सैनिक कल्याण भवन का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यह कार्य राजस्थान राज्य सड़क विकास निर्माण निगम द्वारा कराया जाएगा।
इस भवन के बनने से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की विधवाओं एवं परिवारों को एक ही स्थान पर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, उनकी समस्याओं का भी समाधान एक ही जगह सुनिश्चित हो सकेगा।
राज्य एवं जिला आयोग, उपभोक्ता संरक्षण के सदस्यों के मानदेय में बढ़ोत्तरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य एवं जिला आयोगों, उपभोक्ता संरक्षण के सदस्यों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से जिला आयोगों के सदस्यों का मानदेय बढ़कर 44 हजार 500 रूपए एवं राज्य आयोग के सदस्यों का वेतनमान बढ़कर 55 हजार 500 रूपए हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य एवं जिला आयोगों के सदस्यों द्वारा लम्बे समय से उनके मानदेय में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य एवं जिला आयोगों के सदस्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
किसानों को एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत तत्काल सहायता देने के लिए 1,125 करोड़ रूपए स्वीकृत
प्रदेश सरकार किसानों के हित संरक्षित करने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले फसलों के नुकसान के लिए किसानों को एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए 1 हजार 125 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश में बाढ़, शीतलहर एवं ओलावृष्टि से हुए काश्तकारों के फसलों के नुकसान हेतु तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही, 2,130 संवेदनशील स्थानों पर पोर्टेबल लाइटनिंग डिवाइस/लाइटनिंग एरिस्टर लगाने सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से किसानों को प्राकृतिक आपदा में त्वरित राहत मिल सकेगी एवं उन्हें आर्थिक संबल मिल सकेगा।
भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल
पूजा भट्ट ने विंटेज लुक शेयर कर जाहिर की अपनी अनोखी ख्वाहिश
राशिफल 17 मई 2026 : वृश्चिक राशि को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, मकर राशि के घर गूंज सकती है शहनाई
'तुम वाकई बहुत हॉट हो', कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
17 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, राहुकाल का रखें विशेष ध्यान
राशिफल 15 मई: आज बदल सकते हैं करियर, रिश्ते और धन से जुड़े समीकरण, जानिए सभी राशियों का हाल
मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं मौनी रॉय, भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान बदली लाइन
'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
लिएंडर पेस की मां जेनिफर पेस का निधन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को अमूल्य बताया
फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा
सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 31 दिनों तक इन 5 राशियों पर बरसेगी समृद्धि और सफलता
मां शौकत आजमी को याद कर भावुक हुईं शबाना, बोलीं- 'अभिनय ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी'
भारत और नॉर्वे की ग्रीन रणनीतिक साझेदारी पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगी : पीएम मोदी

ईंधन कीमत बढ़ने के बाद भी तेल कंपनियों को रोजाना 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है: शीर्ष अधिकारी

NEET-UG 2026 पेपर लीक : CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर के नामी RCC कोचिंग संस्थान के मालिक प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार
राशिफल 19 मई 2026: मेष राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, कर्क राशि को मिल सकती है कर्ज से राहत
मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं मौनी रॉय, भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान बदली लाइन
'तुम वाकई बहुत हॉट हो', कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय
'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
नीतू कपूर के कमबैक से खुद को जोड़ पाती हूं, महिलाओं को मिलनी चाहिए ऐसी हिम्मत : रुबीना दिलैक
भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल
शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान
देखें आज 18/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope