• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर एवं कॅरियर सेमिनार आयोजित

Campus Placement Drive and Career Seminar Organized at Suresh Gyan Vihar University - Jaipur News in Hindi

जयपुर। संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर ने गुरुवार को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जयपुर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर एवं कॅरियर सेमिनार का आयोजन किया गया। कॅरियर सेमिनार में रोजगार कार्यालय की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने विद्यार्थियों एवं आशार्थियों को अपने कौशल का विकास कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया। उन्होने युवाओं को विभागीय योजनाओं, रोजगार की संभावनाओं तथा कौशल प्रशिक्षण के महत्व के संबध में जानकारी प्रदान की।

इस दौरान अनाम कुमार ने वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग, उनके व्यावहारिक महत्व तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कुमार ने विदेशों में रोजगार के अवसरों, इसके लिए आवश्यक कौशल तथा वैश्विक स्तर पर कॅरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नई तकनीक अपनाने एवं अपने कौशल को विकसित करने के लिये प्रेरित किया।

शिविर में उपस्थित निजी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर के 25 नियोजकों द्वारा आशार्थियों की योग्यता एवं कौशल के अनुरूप प्रारम्भिक चयन की प्रक्रिया संपादित की गई। साथ ही, युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं भविष्य में कॅरियर निर्माण की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

शिविर में लगभग 500 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। शिविर में 394 बेरोजगार आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभान्वित किया गया। इनमें से 366 आशार्थियों का विभिन्न पदों पर नियोजन एवं 28 आशार्थियों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया।

शिविर में सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. उपेन्द्र पण्डेल, अध्यक्ष, प्रो. डॉ. रितू गिलहोत्रा , उपाध्यक्ष, मेजर जनरल(रि.) सतवीर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जसबीर चावला, ट्रैनिंग एंव प्लेसमेंट हैड तथा राघवेन्द्र सिंह, जिला कौशल समन्वयक, आरएसएलडीसी, रोजगार विभाग से सुमन कुम्पावत, सहायक निदेशक, चन्द्रप्रकाश मीणा, क. रोजगार अधिकारी, राजेश कुमार, निर्मला शर्मा, रजनी गोयल एवं ज्योति कुमारी शर्मा ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Campus Placement Drive and Career Seminar Organized at Suresh Gyan Vihar University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur job fair, campus placement drive, suresh gyan vihar university, rajasthan employment department, youth employment, career seminar, artificial intelligence, skill development, job placement, rsldc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved