• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्राइम न्यूज - एटीएम कार्ड बदलकर सवा लाख ठगे

ATM card changed - Jaipur News in Hindi

जयपुर । झोटवाडा इलाके में एटीएम से रुपए निकालने गए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने सवा लाख रुपए बैंक खाते से निकालकर चपत लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रतापनगर खातीपुरा निवासी छोटू सिंह ने मामला दर्ज कराया है। शनिवार दोपहर को वह एटीएम से रुपए निकालने गया था। मशीन में कार्ड व पिन अंकित करने के बाद भी रुपए नहीं निकले। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद दो लडक़ों ने मदद का झांसा दिया। एटीएम कार्ड को साफ कर लगाने की नसीयत देते हुए कार्ड ले लिया। तभी नजर बचाकर कार्ड बदलकर दे दिया। बदले हुए एटीएम कार्ड को मशीन में लगाने पर रुपए नहीं निकले। जिसके बाद वह एटीएम कार्ड लेकर घर चला गया। पीछे से शातिरों ने एटीएम कार्ड के जरिए उसके बैंक खाते से 1 लाख 26 हजार रुपए निकालकर चपत लगा दी। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ शातिरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ATM card changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajasthan hindi news, jaipur crime, rajasthan crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved