• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोमवार को आबूधाबी से आई फ्लाइट में आए एक बच्चे सहित 173 प्रवासी राजस्थानी

173 migrant Rajasthanis, including a child, came on a flight from Abu Dhabi on Monday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सोमवार को शाम अबूधाबी से जयपुर आई फ्लाइट में एक बच्चे सहित 173 प्रवासी राजस्थानी जयपुर आए हैं। एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रवासी राजस्थानियों को जयपुर एयरपोर्ट पर उनके लगेज सहित सेनेटाइज, थर्मल स्केनिंग, मेडिकल चेकअप, इमिग्रेशन के बाद संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर ही हेत्थ प्रोटोकॉल और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी है जिससे स्वास्थ्य मानकों की पालना के साथ ही सभी तरह की व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन हो रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को एक ही फ्लाइट अबूधाबी से प्रवासी राजस्थानियों को लेकर जयपुर आई है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर आरोग्य सेतु और राजकोविड एप अपलोड कराने के साथ ही इमिग्रेशन और संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं हैं। इसके साथ ही बीएसएनएल द्वारा मोबाइल सिम उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-173 migrant Rajasthanis, including a child, came on a flight from Abu Dhabi on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abu dhabi, migrant rajasthanis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved