जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से वसीयत नाम करने के मामले में दो शातिर जालसाजों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एसएचओ अरूण कुमार ने बताया कि जालसाजी के मामले में आरोपित किशोर सिंह उर्फ लीलू (42) निवासी मोतीडूंगरी रोड लालकोठी और प्रेम सिंह (30) निवासी नित्यानंद नगर गांधी पथ वैशाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2018 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था।
अनुसंधान में सामने आया कि जालसाजों ने उत्तरप्रदेश से एक महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। जिसकी वसीयत हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनाकर उपयोग में लिए गए। पुलिस ने मुकदमे में दोनो आरोपितों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है।
दिल्ली : 70 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
धनबाद में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: बाप बेटे की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope