जयपुर। गलतागेट थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेसी भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में आरोपित मुशर्रफ अली और शाकिर खान निवासी मूलत: नौहझील उत्तरप्रदेश हाल नागतलाई गलतागेट को गिरफ्तार किया गया है। गत मार्च माह में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शौच करने जाने के दौरान दोनों आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर दोनों आरोपित भाग निकले। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलते ही दोनों आरोपित फरार हो गए। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर गलतागेट इलाके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार: पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की ससुरालवालों ने की हत्या
राजस्थान में जेल व्यवस्था में नवाचारों से सुधार की नई पहल, 2700 बार आकस्मिक तलाशी
जयपुर में अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर ब्लेकमेल, जान से मारने की धमकी
Daily Horoscope