• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तीन युवकों ने किया छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान के लाडनूं के सांवराद गांव में घर के बाहर खेल रही छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव के ही तीन युवक हैं। इनमें दो सगे भाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाडनूं के सांवराद गांव में घर के बाहर खेल रही छठी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम को गांव के तीन युवकों ने सोमवार शाम अपहरण कर लिया। गांव के युवक भागीरथ, पवन और भवानी ने मासूम का अपहरण करके नशे की गोलियां खिला दी थी, इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। इनमें से दो सगे भाई हैं। आरोपियों ने दो घंटे बाद पीड़ित बालिका को बेहोशी की हालत में घर से कुछ दूर तलाई के पास पटक कर भाग गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sixth grade student kidnapped, gang raped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sixth grade student kidnapped, gang raped, ladnun, sanvarad village, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved