जयपुर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सोमवार तक कुल 81 हजार 362 कार्यवाही कर 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन अपराधों पर कार्रवाई :
सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 17 हजार 933 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 35 लाख 86 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया।
दुकानदारों की ओर से ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया, जिन्होंने फेस मास्क नहीं पहन रखा था। इसके विरूद्ध 1 हजार 548 कार्यवाही कर 7 लाख 74 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर लोगों के थूकने पर 77 कार्यवाही करते हुए 15 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर 59 कार्यवाही की गई, जिसमें 29 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।
पान, गुटखा या तम्बाकू विक्रय करने पर कुल 17 कार्यवाही कर 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 61 हजार 728 कार्यवाही करते हुए 61 लाख 72 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope