• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने नवीन कारागृह भवन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Udaipur Divisional Commissioner Pragya Kewalramani inspected the new prison building and issued necessary guidelines. - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी शुक्रवार को एक दिवसीय जिले के दौरे पर इस दौरान उन्होंने जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया। जिला कारागृह में जवानों ने गार्ड ऑफ ओनर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक जेल अधीक्षक मुकेश गायरी ने जेल में बंदियों की क्षमता तथा वर्तमान में बंदियों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कारागृह में बंदियों के मनोरंजन के साधन, उच्च अध्ययन के लिए उपलब्ध पाठ्य पुस्तकों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके रुचि के अनुसार पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन व्यवस्था, सुझाव पेटिका, मुलाकात पंजिका, स्टॉक पंजिका, राशन पंजिका सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने बंदियों के लिए निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी ली इस दौरान कार्यवाहक जेल अधीक्षक मुकेश गायरी ने बताया कि समय-समय पर नि रूशुल्क विधिक सहायता शिविरों का आयोजन कर बंदियों को जानकारी दी जाती है।
संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने बंदियों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था एवं चिकित्सकीय व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा बंदियों के भोजन का स्वयं टेस्ट कर परीक्षण किया गया जिस पर उन्होंने संतोष जताया ।
उन्होंने तीजवड़ में निर्माणाधीन नवीन कारागृह में का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अवलोकन करते हुए शेष कार्य समय पर पूर्ण कर जल्द ही बंदियों को नवीन कारागृह भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायता अनुभाग शाखा, लेखा शाखा, न्याय अनुभाग शाखा, सामान्य शाखा, साइबर सेल, उपखंड कार्यालय में पेंशन शाखा, रिकॉर्ड रूम, भू- अभिलेख शाखा सहित अन्य शाखों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कार्मिकों के से आत्मीयता पूर्वक परिचय करते हुए उनके कार्य प्रणाली की जानकारी ली। न्याय अनुभाग के अंतर्गत कार्मिक से आमजन की समस्याओं का समाधान तथा दर्ज पुराने मुकदमो की जानकारी लेते हुए उनको प्राथमिकता से निस्तारण करवाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया उनके द्वारा किस प्रकार घर-घर प्रपत्र फार्म एकत्रित किए और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार किए गए कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur Divisional Commissioner Pragya Kewalramani inspected the new prison building and issued necessary guidelines.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, udaipur divisional commissioner pragya kewalramani, district jail, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved