धौलपुर। जिले में मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर चल रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आज देर शाम को शहर के मुख्य मार्गो से मशाल जूलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
धौलपुर जिले के सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियो ने आज शनिवार को पांचवें दिन मशाल जूलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया। मशाल जूलूस सुभाष पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होता हुआ राज निवास पैलेस पर नारेबाजी के साथ समाप्त हुआ।
मशाल जूलूस से पूर्व रामकिशोर पाठक,गोपाल अवस्थी,देवेन्द कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक अवकाश 17 अगस्त तक जारी रहेगा और 15 अगस्त को सभी मंत्रालयिक कर्मचारी उपवास रह कर धरना देंगे। कर्मचारियों की 3 सूत्रीय मांग जिसमें ग्रेड पे 3600,सचिवालय के समान वेतन भत्ते एवं पदोन्न्ति के समान अवसर और वित्त विभाग द्वारा ग्रेड पे 4800 तक मिले परिलाभों को वापस लेने के साथ वेतन वृद्वि रोकने की मांगे हैं।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope