• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष को बिना बताए कर दिया दाह संस्कार

Marital death in suspicious circumstances, cremation without informing crematorium - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव में मंगलवार रात एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने विवाहिता के पीहर पक्ष को बिना सूचना दिए ही मृतका का दाह संस्कार कर दिया। मामले को लेकर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के भाई हाकिम सिंह निवासी गांव बरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कुंजावती की शादी पांच वर्ष पूर्व दान दहेज़ देकर पूरे शान शौकत के साथ सतीश कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही मृतका के ससुराल वालों ने दहेज़ का दबाब बनाते हुए शारारिक और मानसिक प्रताडऩा देना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई बार पंच पटेलों के बीच पंचायतें भी हुई, लेकिन ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उनकी प्रताडऩा जारी रही। मंगलवार रात को बहन की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार रातोंरात कर दिया। ऐसे में पीहर पक्ष ने सैपऊ पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marital death in suspicious circumstances, cremation without informing crematorium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marital, death, suspicious, circumstances, cremation, without, informing, crematorium, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved