• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्टों पर दावे और आपत्तियों का कल अंतिम दिन

Tomorrow is the last day for claims and objections on voter lists for Panchayat elections - Deeg News in Hindi

डीग। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों (निर्वाचक नामावलियों) का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी, 2026 को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्सव कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के बाद 31 जनवरी को सभी वार्डों और मतदान केन्द्रों पर इनका पठन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 7 फरवरी, 2026 निर्धारित है। इससे पूर्व 1 एवं 2 फरवरी को विशेष अभियान तिथियों के तहत बूथ लेवल पर कार्य किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डीग जिले में कुल 220 ग्राम पंचायतें और 2248 वार्ड हैं। इन चुनावों के लिए जिले भर में कुल 724 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ जिले के कुल 6 लाख 76 हजार 223 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा 7 फरवरी तक प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tomorrow is the last day for claims and objections on voter lists for Panchayat elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district election officer, deeg, voter list draft publication 2026, eros, gram panchayat, panchayat samiti, zila parishad constituencies, election commission of rajasthan, voter awareness, claims and objections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved