• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में ग्राहक अधिकारों पर अभ्यास वर्ग सम्पन्न, उपभोक्ता जागरूकता को मिला नया आयाम

Workshop on consumer rights concludes in Dausa, giving a new dimension to consumer awareness - Dausa News in Hindi

दौसा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, दौसा द्वारा आयोजित अभ्यास वर्ग आदर्श विद्या मंदिर में ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण तंत्र और संगठन की भूमिका पर विस्तृत विमर्श हुआ। अभ्यास मंडल के राष्ट्रीय आयाम प्रमुख दुर्गा प्रसाद सैनी ने उपभोक्ता अधिकारों की महत्ता, ग्राहक पंचायत की कार्यप्रणाली और जनजागरण के अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “जिम्मेदार और जागरूक ग्राहक ही बाज़ारी अनियमितताओं के विरुद्ध खड़ा हो सकता है।” सैनी ने अनेक उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया कि वे जनता के बीच जाकर किस प्रकार उपभोक्ता हितों को सुरक्षित कर सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र में कजोड़ मल शर्मा, अनिल शर्मा, रमेश विजय और रमेश भंडाना ने भी उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी जानकारी साझा की। विधि आयाम प्रमुख संदीप कुमार पाण्डेय, जिला अध्यक्ष ओ.पी. बंसल, उपाध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, भगवान वर्मा, रश्मि मीणा, विनोद विजय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रमेश विजय ने सुव्यवस्थित ढंग से किया। सहभागियों ने अभ्यास वर्ग को उपभोक्ता जागरूकता की दिशा में एक उपयोगी और सार्थक पहल बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on consumer rights concludes in Dausa, giving a new dimension to consumer awareness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workshop, consumer rights, concludes, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved