• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहरी समस्या समाधान शिविर का हुआ शुभारंभ, लोगों की समस्याओं का किया निदान

Urban Problem Solving Camp Launched, Peoples Problems Addressed - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार से नगर परिषद कार्यालय में शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, सोनू बिनोरी, आयुक्त नवरत्न शर्मा शिविर में आए लोगों की समस्याओं का निदान करते हुए नजर आए। शिविर में 90ए, पट्टा पत्रावलियों सहित वार्डों में खराब पड़ी रोड लाइट तथाफैल रही गंदगी की समस्याओं को निदान की मांग करते हुए नजर आए। मौके पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पत्रावलीयो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोना कलां से विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण दल रवाना
लालसोट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोना कलां से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 के छात्र–छात्राओं का एक दल मंगलवार को औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ
दल को संस्था उप प्रधान नमो नारायण मीना ,राजेंद्र शर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया । पिंकी सहरिया मंजू सैनी ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना रहा।
धीरज शर्मा फाउंडेशन का शिक्षा क्षेत्र में योगदान,130 विद्यार्थियों को जर्सियां को वितरित
लालसोट। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार निभाते हुए धीरज शर्मा फाउंडेशन सर्दी से बचाव के लिए विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को जर्सी वितरण का काम कर रहा है इसी कड़ी के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडोली में अध्ययनरत 130 नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को ऊनी जर्सी वितरित की गई।
सर्दी के मौसम में बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
जर्सी वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से टीकम शर्मा (अजय शर्मा) एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। इस पुनीत और परोपकारी कार्य के लिए विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आत्मानंद सोनी, शिक्षकगण, स्थानीय पंच-पटेलो के अलावा सत्यनारायण शर्मा, रामफूल मीणा नेताजी, रामनाथ महावर, मीठालाल मीणा, बच्चूलाल मीणा, बजरंग मीणा, मुकेश रामगढ़, भरत बाढ़, पिंटू पांचाल, प्रहलाद मीणा, विनोद गौतम, वरुण शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Problem Solving Camp Launched, Peoples Problems Addressed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, urban problem resolution camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved