• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति : कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने किया ईसरदा-दौसा परियोजना का निरीक्षण

Relief from Drinking Water Crisis: Collector Dr. Soumya Jha Inspects Isarda-Dausa Project - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने परियोजना के पैकेज-1 (ट्रांसमिशन मेन) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य की गति तेज करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डिडवाना रेलवे ब्रिज क्रॉसिंग पर हो रहे पाईल फाउंडेशन कार्य का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण 20 पाईल फाउंडेशन पर आधारित होगा, जिसके माध्यम से पाइपलाइन निकाली जाएगी। कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण क्रॉसिंग के काम में तेजी लाने को कहा। इसके बाद वे बगड़ी पंप हाउस पहुंचीं, जहाँ 21,500 केएल क्षमता के स्वच्छ जलाशय और पंप हाउस का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में मास्टर कंट्रोल बिल्डिंग का निर्माण और पंप इंस्टॉलेशन का काम जारी है।
परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि मोरेल नदी पर कॉफर डेम का निर्माण अंतिम दौर में है और अब मात्र 80 मीटर का काम शेष है। कलेक्टर ने इस कार्य को आगामी एक माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति जैसे संवेदनशील मामले में गुणवत्ता और समय सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ईसरदा परियोजना के साथ-साथ कलेक्टर ने मोरेल डेम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण क्षमता और पानी की गुणवत्ता की समीक्षा की। डॉ. झा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई के लिए नहरों की मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि किसानों को पानी का समुचित लाभ मिल सके।
इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अभियंता व अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief from Drinking Water Crisis: Collector Dr. Soumya Jha Inspects Isarda-Dausa Project
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isarda dausa drinking water project, collector dr soumya jha, dausa water supply, morel dam inspection, infrastructure development, rajasthan drinking water, didwana railway bridge, bagri pump house, water management, government project monitoring, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved