• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो दिवसीय सत्रारंभ संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ

Inauguration of Two-Day Sesssion-Start Seminar for School Principals - Dausa News in Hindi

लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में सोमवार को दो दिवसीय सत्रारंभ संस्था प्रधान (उच्च माध्यमिक) वाकपीठ संगोष्ठी सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी में लालसोट ब्लॉक के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश कुमार पारीक प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य मदन लाल पारीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रमेश कुमार पारीक ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को आदर्श गुरु बनने तथा विद्यार्थियों में दायित्व और संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है।
संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। नीरज शर्मा ने अनुपयोगी एवं अप्रचलित सामग्री निस्तारण, राम भरोसी मीणा ने एसएनए पोर्टल एवं आईएफएमएस, रामबाबू ज्योति ने विद्यालय प्रबंधन में संस्था प्रधान की भूमिका तथा रामनिवास मीणा ने यू-डाइस प्लस विषय पर जानकारी दी।
इस अवसर पर वाकपीठ संगोष्ठी अध्यक्ष रामबाबू ज्योति, सचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष रतिराम मीणा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए संस्था प्रधान, उपप्रधानाचार्य मोहन उपाध्याय, बाबूलाल शर्मा, गिर्राज मीणा, अशोक गुप्ता, अरविंद मीणा, संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल एवं सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inauguration of Two-Day Sesssion-Start Seminar for School Principals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inauguration, two-day sesssion-start, seminar, school principals, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved