• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईआरसीपी भाजपा सरकार की योजना, हमारी सरकार ही इसे बनाएगी : संजय शर्मा

ERCP is a plan of BJP government, our government will make it: Sanjay Sharma - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। राजस्थान की भजन लाल सरकार में राज्यमंत्री संजय शर्मा बुधवार को दौसा पहुंचे। कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि ईआरसीपी हमारी भाजपा सरकार की योजना थी। जिसे कांग्रेस की गहलोत सरकार ने 4 साल तक लटकाए रखा और इस पर कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आखिरी साल में इस पर राजनीति की, जनता में भ्रम फैलाया। इसका जवाब जनता ने कांग्रेस को इन चुनावों में दे दिया है। जनता ने भाजपा को भारी बहुमत से चुनाव जिता कर जवाब दिया है। राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बात का योजना को अमली जामा पहनाने के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 90% राशि केंद्र सरकार और 10% राज्य सरकार खर्च करेगी।
ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान के 13 जिले लाभान्वित होंगे। इसमें दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, जयपुर आदि जिले शामिल हैं। इसके माध्यम से लोगों को पीने व सिंचाई का पानी मुहैया कराया जाएगा। मंत्रिमंडल के गठन के बाद विभागों का बंटवारा नहीं होने पर कहाकि हमारे मुख्यमंत्री इस पर एक्सरसाइज कर रहे हैं। जल्द ही विभागों का बंटवारा हो जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महेश जैमिनी, कैलाश तिवाडी, सत्यनारायण धौंकरिया, रितेश पारीक, दीपक जोशी, राजाराम मीणा, पं. राधेश्याम शर्मा, पार्षद विपिन डंडोरिया, उर्मिला जोशी, शशि जैमिनी, अश्विनी जोशी, श्रवण होदायली, जावेद खान, हनुमान गुप्ता, डॉक्टर मनीष पहाड़िया, विपिन जैन, राजेंद्र हरियाणा आदि ने मंत्री शर्मा का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ERCP is a plan of BJP government, our government will make it: Sanjay Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, sanjay sharma, minister of state, bhajan lal government, rajasthan, wednesday, bjp workers, warm welcome, collectorate intersection, ercp plan, bjp government, gehlot government, congress, 4 years, no work, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved