• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुल की रस्म में उमड़े ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के आशिक

Devotees of Khwaja Sufi Hakimuddin Shah Gather for the Kul Ritual - Dausa News in Hindi

दुआ के लिए उठे हाथ, मांगी अमन, चैन, खुशहाली की दुआ केवड़े और गुलाब जल से महकी दरगाह दौसा। गुलाब जल, इत्र व केवड़े की महक, कुल के छींटे देने की होड़, सूफियाना कव्वालियों पर झूमते अकीदतमंद, शहनाई व शादियाने की गूंज के बीच दुआ में हजारों हाथ उठे।लालसोट बाईपास पर स्थित मुर्शिद नगर में हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 43 वें सालाना उर्स में तीसरे दिन कुल की रस्म के दौरान यह नजारा दरगाह में देखनें को मिला। बुधवार देर रात महफ़िले समाअ (कव्वाली) हुई जिसमें कव्वाल पार्टियों ने हज़रत सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह की शान में सूफ़ीयाना कलाम पेश किये। जायरीनों का दरगाह में चादर व फूल पेश करने का सिलसिला जारी रहा। कुल की रस्म दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत सूफ़ी इक़बाल अहमद शाह की जेरे सरपरस्ती में अदा की गई, महफ़िले रंग पढ़ा गया।
आज रंग है ऐ मां रंग है री, ख़्वाजा हकीम के घर रंग है...... कलाम पढ़ा तो जायरीन अपने पीर के रंग में रंग गए। लोग झूमने को मजबूर हो गए। कुल की फातिहा के बाद दुआ हुई। जिसमें मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे, सलामती के लिए दुआ हुई व देर शाम हल्का–ए–जिक्र, मुशायरा व महफ़िले समाअ हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devotees of Khwaja Sufi Hakimuddin Shah Gather for the Kul Ritual
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khwaja sufi hakimuddin shah, gather for the kul ritual, dausa, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved