दौसा। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सोमवार को करौली और दौसा के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने दौसा कलेक्ट्रेट में मीडिया प्रतिनिधियों से बजट 2026 पर विस्तार से चर्चा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं है बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से लगातार पेश किए गए बजटों से देश में जो परिवर्तन आया है, वह आज दिख भी रहा है और महसूस भी किया जा सकता है। बजट 2026 उसी निरंतरता की अगली कड़ी है, जो युवा भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है और इसमें भारत के भविष्य की पूरी रूपरेखा मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि टेक्नोलॉजी भी भारत में ही विकसित हो। आज जिन वस्तुओं का हम उपयोग कर रहे हैं चाहे वह मोबाइल होए कंप्यूटर, कार, कैमरा या एसी इन सभी के मूल में सेमीकंडक्टर हैं और अब समय आ गया है कि ये सेमीकंडक्टर भारत में ही बनाए जाएं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि बजट 2026 में सेमीकंडक्टर 2.0 लॉन्च किया गया है जिसके तहत चिप निर्माण से लेकर कच्चे माल, प्रोसेस, आईपी डिजाइन और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी तक सब कुछ भारत में ही विकसित किया जाएगा। इससे न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी बल्कि दूसरे देशों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तभी आगे बढ़ती है जब उसके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हो और सरकार ने इस बजट में इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रावधान किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर 12.2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि वर्ष 2014 में यह आंकड़ा मात्र 2 लाख करोड़ रुपये था। यह निवेश रेल, सड़क, फाइबर ऑप्टिक और डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगा। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा, क्योंकि वे अपनी उपज सैकड़ों किलोमीटर दूर कुछ ही घंटों में पहुंचा सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक पहुंच आसान होगी, समय की बचत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा व महिलाएं वाई-फाई के जरिए आधुनिक कामकाज से जुड़ सकेंगे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि बजट 2026 में जेन जी को स्किल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज युवा बड़ी संख्या में क्रिएटिव कंटेंट देख रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए एवीजीसी सेक्टर, एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स में नई संभावनाएं खोली गई हैं। देशभर में 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटिव लैब्स स्थापित की जाएंगी, जिससे युवाओं के लिए नए करियर विकल्प तैयार होंगे। इसके जरिए युवा फ्रीलांसिंगए स्टार्टअप और देश-विदेश की कंपनियों के लिए घर बैठे काम कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी हाल ही में एवीजीसी पॉलिसी लागू की है।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और मध्यम व गरीब वर्ग के जीवन को आसान बनाने के लिए लगातार योजनाएं ला रही है। मोटर एक्सीडेंट क्लेम में इंश्योरेंस पर लगने वाला टैक्स हटाया गया है। विदेश यात्रा पर लगने वाले 5 से 20 प्रतिशत टीसीएस को घटाकर मात्र 2 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे विदेश जाने वाले युवाओं को राहत मिलेगी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने बैंकिंग को आम आदमी तक पहुंचाया है। जीरो बैलेंस अकाउंट के जरिए हर भारतीय को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। बैंकिंग सुधारों के लिए एक नई बैंकिंग कमेटी की घोषणा की गई है जो सिस्टम को और मजबूत बनाएगी। नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी किए जाएंगे जिससे शहरी विकास को गति मिलेगी ।
स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद को भी मजबूत कर रही है। तीन नए आयुर्वेद संस्थानों की घोषणा की गई हैए जहां एविडेंस बेस्ड रिसर्च होगी। आयुर्वेद सस्ती और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है और इसे हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। फार्मा इंडस्ट्री को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि दवाएं देश में ही बनें और सस्ती दरों पर उपलब्ध हों। डब्ल्यूएचओ के जामनगर स्थित ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड किया जा रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल कार्यालय, विशेष प्रशिक्षण और स्किलिंग पर काम किया जा रहा है। खेलों को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया मिशन के तहत कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि युवा पढ़ाई के बाद बेरोजगार न रहें बल्कि उद्यमी बनें।
उन्होंने बताया कि पांच इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी और उच्च शिक्षा में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित पर विशेष फोकस रहेगा। हर जिले में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज को ध्यान में रखते हुए एथेनॉल ब्लेंडिंगए कंप्रेस्ड बायोगैस और सीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। फसल के बाद बचने वाले वेस्ट से बायोगैस उत्पादन पर फोकस किया जा रहा हैए जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा।
करौली में संवाददाताओं से बात करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान से देश का लगभग एकतिहाई फ्रेट कॉरिडोर गुजरता है, जिसका सीधा लाभ राज्य को मिलेगा। जहां रेल लाइन नहीं है, वहां सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। इससे राजस्थान के युवाओं को लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्री और रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बजट 2026 केवल विकास नहीं बल्कि सस्टेनेबल और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अनुपम खेर का खास संदेश, बोले- कद, प्रतिभा और गरिमा में सबसे ऊंचे हैं बिग बी
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
‘भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों को यहां नहीं चाहते’, तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना
'एक बार भी अफेयर की चर्चा नहीं सुनी', गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर सोमी अली ने सालों बाद बताई 'सच्चाई'
रैपर बादशाह ने 'हसल' के कंटेस्टेंट को बताया परिवार, बोले- सभी की थोड़ी-थोड़ी यादें साथ लेकर जाऊंगा
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार
दुनिया में पावर की इस भागदौड़ में भारत एक अलग मिजाज लेकर चल रहा : पीएम मोदी

IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

रांका-सौरव दास की हिरासत पर अभिजीत दिपके ने कहा- जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
'एक बार भी अफेयर की चर्चा नहीं सुनी', गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर सोमी अली ने सालों बाद बताई 'सच्चाई'
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 13/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope