• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही राज्य सरकार: सुमित गोदारा

State Government Ensuring Scheme Benefits Reach Every Eligible Person: Sumit Godara - Churu News in Hindi

चूरू। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और गिव - अप अभियान और विभागीय गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। हमारी सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार प्रत्येक गरीब एवं वंचित को उसका अधिकार दिलाने के लिए गिव अप अभियान आदि गतिविधियों के माध्यम से निरंतर काम कर रही है। अभियान अंतर्गत अपात्र व्यक्तियों को योजना से हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चूरू जिले में कुल 01 लाख 43 हजार 73 सदस्यों ने गिव अप अभियान अंतर्गत स्वेच्छा से लाभ छोड़ा है एवं कुल 2 लाख 13 हजार 443 यूनिट्स को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाया गया है। इसी क्रम में 02 लाख 54 हजार 847 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा गया है। सम्पूर्ण राजस्थान में गिव—अप अभियान की प्रगति का 10.30 प्रतिशत चूरू जिले का है।
उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान में पूरे प्रदेश में 41 लाख 95 हजार 281 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा है तथा कुल 69 लाख 03 हजार 694 नाम हटाए गए हैं। इसी क्रम में 69 लाख 50 हजार 22 यूनिट्स एनएफएसए में जोड़े गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, कार्मिकों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं। हमारा प्रयास है कि कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राशन डीलरों के कमीशन के भुगतान, ई—केवाईसी, नवीन दुकानों को खोलने, रिक्त दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार करने सहित गतिविधियों पर पूर्णतया मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुमित्रा पूनिया, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर, शैलेष सुराणा, जिला रसद अधिकारी अंशु तिवारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Government Ensuring Scheme Benefits Reach Every Eligible Person: Sumit Godara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, minister sumit godara, give-up campaign, chief minister bhajan lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved