• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फील्ड स्तरीय मशीनरी को रखें मुस्तैद, आमजन के परिवादों का हो त्वरित निस्तारण : सुराणा

Keep Field-Level Machinery Alert, Ensure Swift Resolution of Public Grievances: Surana - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों सहित आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय सेवाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लाभ आमजन को मिले। अधिकारी फील्ड स्तरीय मशीनरी को मुस्तैद रखें और आमजन से प्राप्त परिवादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली, पानी, चिकित्सा आदि आवश्यक सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निस्तारण करें। जिला कलक्टर सुराणा ने डिस्कॉम के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना में प्राप्त आवेदनों तथा इंस्टाल किए गए सोलर संयंत्रों में गैप को कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रोत्साहित करें और अधिकाधिक संयंत्र स्थापित करें। डिस्कॉम के अधिकारी वेंडरों के साथ बैठक कर आमजन को प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरित करें। इसी के साथ बैंक अधिकारियों से चर्चा कर ऋण आदि के लिए भी सहयोग की अपील करें। उन्होंने कहा कि गत 01 वर्ष में खराब हो जाने पर रिप्लेस किए गए ट्रांसफार्मरों में से खराब हो जाने वाले ट्रांसफार्मरों का एनालिसिस करें व कारणों का पता करते हुए दुरुस्त करवाएं। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे और आरडीएसएस योजना में ढाणियों में कनेक्शन के लिए सर्वे को यथाशीघ्र पूरा करें। इसी के साथ उन्होंने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत कंपोनेंट ए व सी में प्रगति, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन और प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को प्रोजेक्ट कार्यों, जल जीवन मिशन व अमृत योजना अंतर्गत कार्यों की मॉनीटरिंग करने तथा नल कनेक्शन को पूरा करने, ग्रीष्मकाल कंटीजेन्सी के लिए प्लानिंग करने तथा विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
सुराणा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और पालनहार योजना के सत्यापन के निर्देश दिए और सानिवि अधिकारियों से बजट घोषणाओं में सड़क व विकास कार्यों तथा जिले में अन्य सड़क, आरओबी व निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने
उन्होंने पंच गौरव योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में टेंडर जारी कर कार्यादेश जारी करने, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना अंतर्गत साइंस म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर, जिम्मेजियम और राजगढ़ में निर्माण कार्यों, डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के तकनीकी, प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करने तथा कार्यों को चालू करवाने और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, डीसीएफ भवानी सिंह, सीडीईओ संतोष महर्षि, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, एसीईओ दुर्गा ढाका, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह, सीपीओ भागचंद खारिया, सांख्यिकी उप निदेशक डॉ रामगोपाल सेपट, चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keep Field-Level Machinery Alert, Ensure Swift Resolution of Public Grievances: Surana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector abhishek surana, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved