• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यार्थियों को दी विधिक जागरूकता अभियान एवं नशामुक्ति अभियान की जानकारी

Information about legal awareness campaign and de-addiction campaign given to students - Churu News in Hindi

चूरू। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सिविल राइट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव रामसरा की सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में प्राचार्य मधु कंवल की अध्यक्षता में बुधवार को नशामुक्ति अभियान व विधिक जागरूकता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक चेतना समिति के सदस्य एवं जिला सिविल राइट सोसायटी अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाया गया निरोगी राजस्थान अभियान स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक विकास की प्रथम सीढ़ी है। उतम स्वास्थ्य के लिए बच्चों को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पैकिंग खाद्य सामग्री से दूर रहते हुए नशामुक्ति के लिए भी जागरूक होना जरूरी है। नशा व्यक्ति को अचेतन अवस्था में ले जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुटखा व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। संचालन शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप फगेड़िया ने किया।
इस दौरान रामलाल बेरवाल, मधुकुमारी, शशिबाला, सुरेन्द्र तंवर, मगनसिंह शेखावत, राजेंद्र घिंटाला, आसिफ खान, तारामणी सैनी, मंजू कस्वां, सलेमुद्दीन खान, अनिल कुमार, अहमद अली, मीनाक्षि देवी, प्रेम कुमारी, मनोज शर्मा आदि ने सहभागिता दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information about legal awareness campaign and de-addiction campaign given to students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district and sessions judge, ravindra kumar, district legal services authority, drug de-addiction campaign, legal awareness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved