• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व को भारत की महान देन है आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति : कुमार अजय

Ayurveda medical system is Indias great gift to the world: Kumar Ajay - Churu News in Hindi

-धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में शिवम आयुर्वेदिक स्टोर पर हुआ आयोजन चूरू। धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय पर नया बास स्थित शिवम आयुर्वेदिक स्टोर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धन्वंतरि पूजन किया गया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने कहा कि आयुर्वेद न केवल एक चिकित्सा पद्धति है, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है, जो न केवल अस्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम करती है, अपितु व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में भी इसकी भूमिका स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार यदि हम पथ्य-अपथ्य का ध्यान रखते हुए अपनी जीवन शैली व्यवस्थित रखते हैं, तो अधिकांश बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा पद्धतियां अलग-अलग रोगों में असरकारी हैं। जीवन शैली से जुड़ी अधिकांश बीमारियों के आयुर्वेद प्रभावी है। अच्छी बात है कि वर्तमान में लोग आयुर्वेद की ओर लौट रहे हैं। आयुर्वेद पूरे विश्व को भारत की अनूठी देन है। कोरोना के बाद आयुर्वेद का महत्त्व और पुष्ट हुआ है।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक पवन जांगिड़ ने आयुर्वेद और नाड़ी तरंगणी मशीन से जांच की प्रक्रिया एवं फायदों पर प्रकाश डाला। लैब संचालक नवीन कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान जसवंत सिंह मेड़तिया, नवीन कुमार शर्मा, वैद्य पवन कुमार जांगिड़, वैद्य विष्णुकांत कलावटिया, वैद्य ओमप्रकाश चोयल, वैद्य मनीष दाधीच, वैद्य अरविंद दरिया, हिमांशु शर्मा (डाबर), डा हिमांशु शर्मा, डा विधि शर्मा ,संजय जांगिड़, शेर सिंह, विनोद कुमार, भूपेंद्र, पंडित यज्ञदत्त ढंड आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayurveda medical system is Indias great gift to the world: Kumar Ajay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, dhanvantari jayanti, assistant director, kumar ajay, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved