• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

16 पुलिस थानों के 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट

Police destroyed illegal opium, doda chura, ganja, and MDMA seized in 50 cases across 16 police stations. - Chittorgarh News in Hindi

तस्करी में जब्त करीब 23 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट चित्तौड़गढ़। जिले के 16 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व एमडीएमए को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 23 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा व एमडीएमए को नष्ट किया गया। जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर रिकॉर्ड तैयार किया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी चन्देरिया सुनीता गुर्जर (पु.नि) सहित संबंधित 16 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, डूंगला, मंगलवाड़, साडास, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा, बेगूं, भदेसर, बिजयपुर, बस्सी, निकुम्भ, कपासन व पारसोली कुल 16 पुलिस थानों में दर्ज कुल 50 प्रकरणों में से 39 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 22 क्विंटल 84 किग्रा 762 ग्राम डोडा चूरा, 09 प्रकरणों में 31 किग्रा गांजा, एक प्रकरण में 2 किग्रा 820 ग्राम अफीम कम मार्फिन व एक प्रकरण में 84 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा बिड़ला सीमेंट के अधिकारियों एवं अन्य टीम की उपस्थिति में शनिवार को चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police destroyed illegal opium, doda chura, ganja, and MDMA seized in 50 cases across 16 police stations.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police destroyed, illegal opium, doda chura, ganja, mdma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved