• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्तौड़गढ़ : देर रात तक चला पुलिस का महा-अभियान : कई गाड़ियों से उतरवाई गई काली फिल्में, तेज रफ्तार पर भी कड़ाई

Chittorgarh: A massive police operation continued late into the night: black films were removed from many vehicles, and strict action was also taken against speeding. - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस शाखा द्वारा अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के बीच जहाँ दिनभर हाईवे और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही है, वहीं देर रात तक शहर की सड़कों पर हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। यातायात प्रभारी (टीआई) आशुतोष चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम स्वयं देर रात तक शहर के मुख्य आवाजाही वाले क्षेत्रों में मुस्तैद दिखाई दे रही है। पुलिस का मुख्य फोकस उन संदिग्ध वाहनों पर है जिन पर नियमों के खिलाफ जाकर काली फिल्में (ब्लैक शीशे) चढ़ाई गई हैं। प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर की गई कार्रवाई
रविवार को देर रात तक चले इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात प्रभारी आशुतोष चारण मय टीम ने शहर के इन प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की-कलेक्ट्री चौराहा, नई पुलिया, बूंदी रोड।
इस दौरान जिन भी चौपहिया वाहनों पर नियमों का उल्लंघन कर काले शीशे लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही रुकवाकर पुलिस टीम ने अपने हाथों से काली फिल्में हटवाईं।
ओवरस्पीडिंग को लेकर वाहन चालकों को किया पाबंद
यातायात पुलिस ने केवल चालानी कार्रवाई और शीशे हटाने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि देर रात तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत भी दी। पुलिस टीम द्वारा चालकों को भविष्य के लिए पाबंद करते हुए निर्धारित स्पीड लिमिट में ही वाहन चलाने की समझाइश की गई।
दिन में 'लेन सिस्टम' और रात में 'क्राइम कंट्रोल' पर जोर
यातायात पुलिस शाखा की ओर से साफ किया गया है कि दिन के समय हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रित रखने और 'लेन सिस्टम' का पालन करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। वहीं, रात के समय काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ यह अभियान इसलिए जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अनहोनी को समय रहते रोका जा सके। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chittorgarh: A massive police operation continued late into the night: black films were removed from many vehicles, and strict action was also taken against speeding.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, a massive, police operation, continued, speeding, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved