• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईवे पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three highway robbery suspects arrested - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। मांडलगढ थाना पुलिस ने हाईवे पर आये दिन लूट की घटनाओ को अंजाम देने के आरोप मे तीन आरोपियो को जिनमे गोविन्द पुत्र देवीलाल मीणा निवासी रात्या खेड़ा, शैतान सिंह पुत्र छोटू सिंह राजपूत निवासी रात्या खेड़ा व रामलाल पुत्र नगजीराम मीणा निवासी रात्या खेड़ा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भैसरोडगढ जिला चित्तौडगढ निवासी उंकार पुरी पुत्र भूर पुरी गोस्वामी निवासी तोलंबिया ने 13 अक्टुबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्या खेड़ा पेट्रोल पंप के पास उसकी ट्रक खराब हो गई थी। रात्रि के समय तीन अज्ञात युवक गाडी के अंदर आये, और मारपीट कर मोबाईल व रूपये छीन कर ले गये। पुलिस ने बीएनएस की धारा 309 (6)- 3(5) दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल व रूपये बरामद किये। इस कार्यवाही मे थानाधिकारी घनश्याम मीणा, एएसआई रामसिंह, रामलाल, कांस्टेबल रघूवीर सिंह, गोपाल, हाकिम सिंह, भवर लाल, अशोक व सुरेन्द्र का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three highway robbery suspects arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, robbery, three suspects arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved