• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करें- एडीएम मेहरा

Provide relief to the general public by resolving complaints in a quality manner - ADM Mehra - Bhilwara News in Hindi

सतर्कता के 10 प्रकरण और जनसुनवाई के 93 परिवाद सुने भीलवाड़ा। आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा की अध्यक्षता में माह के तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी हॉल कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। इस अवसर पर महापौर राकेश पाठक सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज 10 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा जनसुनवाई में 93 परिवाद सुने और परिवादियों को राहत पहुंचाई गई। एडीएम ने बैठक में आए परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके परिवादों का त्वरित व समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। अति. जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी न सिर्फ संख्यात्मक बल्कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से परिवादों का संवेदनशीलता से निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करें।
जनसुनवाई में गिरधरपुरा बिजोलिया निवासी बजरंगदास पिता घीसादास ने बिजली कनेक्शन में विलंब का परिवाद रखा। परिवादी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन के लिए उसके द्वारा डिमांड राशि जमा करवा दी गई है। ठेकेदार द्वारा विद्युत कनेक्शन के लिए पैसे की मांग की जा रही है। एडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा परिवादी के विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए निर्देशित किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावलास के खेल मैदान पर अतिक्रमण संबंधी परिवाद पर एडीएम ने सीमा ज्ञान कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Provide relief to the general public by resolving complaints in a quality manner - ADM Mehra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: provide, relief, general public, resolving, complaints quality, manner, adm mehra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved