• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है : संत अर्जुन राम

Gods Leelas are inspirational for human life: Saint Arjun Ram - Bhilwara News in Hindi

भीलवाडा। श्रीमद् भागवत गंगा के समान है। भागवत को संतों ने गंगा का रूप दिया है। संतो के श्रीमुख से निकली वाणी गंगा कहलाती है। एक भागीरथी गंगा है और एक सत्संग रूपी भागवत गंगा है। इन दोनों में सबसे तेज प्रवाह भागवत गंगा का है। हरिद्वार में जो भागीरथी गंगा बह रही है वह तन को पवित्र करती है। श्रीमद् भागवत गंगा मन को पवित्र करती है और गोविंद की प्राप्ति होती है। इसलिए सबसे ज्यादा महत्व भागवत गंगा का है। उक्त अमृत वचन सूर्य महल मे मंगरोप वाले काबरा परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक संत अर्जुन राम के द्वारा व्यक्त किये गये। श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। संत अर्जुन राम ने श्री कृष्ण बाललीला, माखन चोरी लीला, वेणु गीत गोवर्धन पूजा आदि प्रसंगो का वर्णन किया। कथा के दौरान छप्पन भोग व गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई। झांकियों को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। संत ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। आयोजन कर्ता कैलाश चन्द्र काबरा मंगरोप ने बताया की कथा के छठे दिन महारास, गोपी गीत प्रसंग, कंस मर्दन, रूकमणी मंगल होगा। कथा के साथ-साथ बीच में सुमधुर भजनों से भक्तों को जोड़ने में मजबूर कर देते है। साथ ही भागवत कथा को सुनने के लिए शहर के साथ जिले के आसपास के गांवों व अन्य जिलो के लोग पहुंच रहे हैं। कथा के अंत में संतश्री को भीलवाडा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, अर्थमंत्री सुशील मरोटिया, लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी से अशोक शर्मा, अनिल गग्गड, गोपाल अजमेरा, चांदमल सोमानी, रमेश काकरवाल, सुनील बॉलर, धर्मेंद्र गंगवाल, विजय कुमार डाड, सत्यनारायण मंत्री, प्रहलाद अग्रवाल, प्रमोद डाड, जितेंद्र सालेचा, अशोक चेचानी, प्रकाश नुवाल, शंकर लाल सोमानी, जमनालाल सोमानी, आशुतोष शर्मा गोविन्द लाल लढ़ा, रामचन्द्र लढ़ा, लादुलाल, रतनलाल सोमानी, मिश्री लाल बाहेती, ओमप्रकाश सोमाणी द्वारा संत अर्जुनराम को माला अर्पण की गई इसी दौरान संत ने आगुतक अतिथियों एवं मेहमानों को दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद प्रदान किया। कथा के समापन पर संत सहित सभी भक्तों ने आरती में भाग लिया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कथा 5 जूलाई तक प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gods Leelas are inspirational for human life: Saint Arjun Ram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, shrimad bhagwat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved