• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद्, वीर शिवाजी शाखा ने मनाया सम्मान समारोह

Bharat Vikas Parishad, Veer Shivaji Branch Celebrated an Honor Ceremony - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद् की वीर शिवाजी शाखा द्वारा सोमवार को शहर के माहेश्वरी भवन, आजाद नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभांरभ प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, सचिव कमलेश बोड़ाना, अनुराग वोहरा एवं वर्षा मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक पारंपरिक भजन, लोकगीत, नृत्य तथा महेश बिड़ला और वर्षा मित्तल के नेतृत्व में मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साधारण बैठक में सचिव कमलेश बोड़ाना ने शाखा के वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं, रक्तदान शिविर, प्रांतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता और कोटा में होने वाले क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय दायित्वधारियों द्वारा शाखा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों और विशिष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय गतिविधि सदस्य संस्कार मुकेश लाठी ने बताया कि “भारत को जानो” प्रतियोगिता में शाखा की टीम ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए शाखा को सम्मान पत्र भेंट किया गया। मनोज सोनी व मुकेश काबरा द्वारा व्यवस्थाओ मे योगदान दिया गया। वही कार्यक्रम का संचालन योगेश मित्तल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad, Veer Shivaji Branch Celebrated an Honor Ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, veer shivaji branch, celebrated, honor ceremony, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved