• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेत पर काम करते समय महिला की मौत, सर्पदंश बना वजह

Woman dies while working in the field, snake bite found to be the cause - Bharatpur News in Hindi

बयाना। उपखंड के डाडा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कपिल सैन ने बताया कि उसकी चाची राजकुमारी (19) पत्नी भोलेशंकर, जाति नाई निवासी डाडा गांव,गुरुवार को खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक सांप ने काट लिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। खेत में मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल उसे बयाना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया गया कि राजकुमारी की शादी करीब नौ माह पूर्व ही भोलेशंकर से हुई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman dies while working in the field, snake bite found to be the cause
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman dies, while, working, field, snake bite, found, cause, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved