• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं

MLA Dr. Subhash Garg visited the rural areas and learned about the problems of the people - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न होली मिलन समारोह के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आयोजित हुये सामाजिक कार्यक्रमों में षिरकत की और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने का विश्वास दिलाया। डाॅ. सुभाष गर्ग ने सूरजपोल बगीची एवं मडरपुर रोड स्थित बघेल छात्रावास में आयोजित बघेल समाज के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर होली की शुभकामनायें दी। उन्होंने लोकमाता वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने होली के त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं प्रेम के साथ बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे को बढावा देने वाला है। डाॅ. सुभाष गर्ग ने हौम्योपैथिक चिकित्सक वेलफेयर ट्रस्ट, तुहिया सहित अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित किये गये होली मिलन समारोहों में भी भाग लेकर शुभकामनायें दी। डाॅ. गर्ग ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के जघीना, पीपला, गुलाबी का नगला, नौगाया, इकरन, तुहिया आदि क्षेत्रों में भी पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की तथा लोगों के सुख-दुःख में भागीदारी निभाई।
डाॅ. गर्ग ने दौरे के दौरान रणजीत नगर कार्यालय पर भी जनसुनवाई की और आगन्तुकों को होली की शुभकामनायें दी। इस दौरान डाॅ. गर्ग का लोगों ने साफा, माला पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Subhash Garg visited the rural areas and learned about the problems of the people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr subhash garg, bharatpur mla, holi milan celebrations, public grievance redressal, rural and urban programmes, sunday outreach, community engagement, rajasthan politics, social welfare, local interaction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved