• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़: पिस्टल बरामदगी के बाद सप्लायर गुरुचरन गिरफ्तार

Illegal arms smuggling racket busted: Supplier Gurucharan arrested after pistol seizure - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर भरतपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में वांछित आरोपी गुरुचरन को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस इसी मामले में दो युवकों को पिस्टल के साथ रंगे हाथों पकड़ चुकी है तथा दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर चुकी है।
मामले के अनुसार, 4 मई 2026 को सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रवीण कुमार पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मोती झील के पास कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिस पर जाप्ते ने घेराबंदी कर पीछा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा और दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र मटोल (20), निवासी तालफरा (थाना कुम्हेर, जिला डीग) और जगराम पुत्र सीताराम (20), निवासी ऊँचा नगला (थाना चिकसाना) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार व मोबाइल जब्त कर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 150/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट व 112(2) बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की गहन तफ्तीश एएसआई चंद्रशेखर मय जाप्ता को सौंपी गई।
पुलिस अनुसंधान के दौरान अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की कड़ियां खुलती चली गईं। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में हथियारों की सप्लाई और खरीद-बिक्री में गुरुचरन की मुख्य भूमिका थी। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरुचरन पुत्र फतेहसिंह, निवासी आजऊ (थाना कुम्हेर) को आर्म्स एक्ट की धारा 9/25, 5/25 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियार तस्करी के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal arms smuggling racket busted: Supplier Gurucharan arrested after pistol seizure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur police, illegal arms smuggling, kotwali police station, country made pistol seized, accused gurucharan arrested, arms act case, moti jheel operation, bns 1122, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved