• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डाॅ. सुभाष गर्ग दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भरतपुर, कार्यालय पर की जनसुनवाई

Dr. Subhash Garg arrived in Bharatpur on a two-day visit and held a public hearing at his office - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। डाॅ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को दौरे के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुये विभिन्न वैवाहिक समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुनकर समाधान कराने का विश्वास दिलाया।

डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर भी जन सुनवाई की और समस्याओं का समाधान कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। डाॅ. सुभाष गर्ग बुधवार को भी भरतपुर दौरे पर रहेंगें और रणजीत नगर कार्यालय पर प्रातः 9 से 11 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। वे इसी दिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी पहुंचकर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Subhash Garg arrived in Bharatpur on a two-day visit and held a public hearing at his office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, former minister, dr subhash garg, mla, two-day visit, social programs, jan sunwai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved