-भरतपुर में 31 को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने आगामी 31 मार्च शुक्रवार को भरतपुर में होने वाले संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर कार्यक्रम स्थल का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उनके साथ सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह आदि थे।
सभी ने एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड, विश्वप्रिय शास्त्री पार्क का अवलोकन किया और दोनों स्थल में सुरक्षा एवं पर्याप्त स्थान के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिस पर तय किया गया कि इस सम्मेलन के लिए एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड ही उपयुक्त रहेगा। इस संभाग स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मोदी सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार - अनुराग ठाकुर
राजस्थान में 25 वर्ष के सेवाकाल पर अब मिलेगी पूरी पेंशन, कार्मिकों की स्पेशल-पे में होगी वृद्धि
मुंबई के हॉस्टल में छात्रा का नग्न शव मिला, चौकीदार लापता
Daily Horoscope