• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एसआईआर का निरीक्षण

Divisional Commissioner and District Election Officer inspected SIR - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी और जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने शुक्रवार को भरतपुर शहर में कोतवाली के पास कामसैन धर्मशाला, मलाह, नदबई विधानसभा के उपखंड उच्चैन के ग्राम भौंट के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य एक त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की सघन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में रहकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र वितरण कार्य लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ द्वारा प्रपत्र वितरित कर दिए गए हैं, तो उन्हें तत्काल ऐप पर अपडेट किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता गणना प्रपत्र भरने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पात्र मतदाता अब गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर गणना कार्य के साथ-साथ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को इस सुविधा की जानकारी भी दी जा रही है।
ऑनलाईन सुविधा से भरें गणना प्रपत्रः जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदाता के घर पर बीएलओ गणना प्रपत्र की पूर्ति के लिए 3 बार जायेगा। इस दौरान बीएलओ अपने क्षेत्र के पात्र मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरित कर उन्हें भरवाने एवं संकलित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र में चाही गई जानकारियों स्मार्ट फोन के द्वारा मतदाता स्वय भी voters.eci.gov.in पर जाकर सत्यापन कर सकता है। मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं के नाम/ईपिक नम्बर से विगत एसआईआर 2002/2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम, अपने माता-पिता, दादा-दादी के नाम देख सकतें है।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर हैल्प डेस्क बनवाई गई है जहाँ से वो एसआईआर के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकते है। मतदाता की सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर 1950 पर भी फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान नदबई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सचिन यादव, सहायक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज,भरतपुर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भारती गुप्ता, प्रशिक्षु आईएस भानू शर्मा सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Commissioner and District Election Officer inspected SIR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, special intensive revision campaign 2026, voter lists, divisional commissioner, ias dr tina soni, district election officer, ias qamar chaudhary, kamsain dharamshala, malah bhoont village, uchhain nadbai assembly, progress review, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved