• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसआईआर एप पर गणना प्रपत्र को अपलोड कर सत्यापन करें पूरा - जिला निर्वाचन अधिकारी

Complete the verification by uploading the count form to the SIR app - District Election Officer - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने ग्राम सुनारी में औचक निरीक्षण कर एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर बीएलओ एप पर मेपिंग, गणना प्रपत्र की फीडिंग की जांच कर आम मतदाताओं से फीडबैक भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य एक त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। इसमें आयोग के निर्देशों की पालना करते हुये घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें, गणना प्रपत्र वितरण करने के साथ ही समय पर एकत्रित कर ऑनलाईन फीडिंग पूरी करें। उन्होंने कहा कि सत्यापन के समय वॉलिन्टियर, स्थानीय आंगनबाडी कार्यकर्ता, राशन डीलर एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग लें। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मौजीज व्यक्तियों से भी संवाद बनाये रखकर अन्य प्रदेशों से आये मतदाताओं अथवा अन्य प्रदेशों में स्थानान्तरित हुये मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाईजर को निर्देश दिये कि मोबाईल एप पर नियमित रूप से गणना प्रपत्रों को अपलोड कर सत्यापन पूरा करें। प्रत्येक मतदाता के घर पर तीन बार आवश्यक रूप से सम्पर्क कर परिजनों व पडोसियों को भी सूचना दें। उन्होंने घर घर सम्पर्क के डाटा को रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिये। मौके पर मोबाइल एप पर कराई फीडिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के समय बीएलओ से गणना प्रपत्र के सत्यापन की ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया को मौके पर पूरा कराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से विवाह उपरान्त आई हुई महिला मतदाताओं के विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची से मैपिंग प्रक्रिया को भी मौके पर पूरा कराया तथा बीएलओ को घर घर जाकर इसके बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता गणना प्रपत्र भरने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पात्र मतदाता अब गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर गणना कार्य के साथ-साथ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को इस सुविधा की जानकारी भी दी जा रही है।
आमजन से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे गणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या तथ्यहीन सूचना पर विश्वास न करें। यदि कोई मतदाता बाहर रहता है, तो उसके परिजन उसकी ओर से प्रपत्र भरकर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें सभी नागरिकों को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि जिले की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक नागरिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के बूथ लेवल सहायकों को भी एसआईआर में सक्रियता से सहयोगी बनने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि अपात्र मतदाता सूची में नहीं जुडें, कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे यह हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भारती गुप्ता, सुपरवाइजर पवन कुमार, बीएलओ लक्की कौशिक सहित स्थानीय कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Complete the verification by uploading the count form to the SIR app - District Election Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, special intensive revision campaign, district collector, kamar chaudhary, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved