• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

Apply for Chief Minister Divyang Scooty Scheme 2026 by 31st August - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर

राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए विशेष योग्यजनों से विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए पूर्व में आवेदन की तिथि 15 अगस्त तक थी जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आक्षेप पाया जाता है तो उसकी पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के भीतर करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में आक्षेप पूर्ति नहीं किए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र विशेष योग्यजनों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Apply for Chief Minister Divyang Scooty Scheme 2026 by 31st August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukhyamantri divyang scooty yojana 2026, rajasthan divyang scooty scheme last date extended, rajasthan sso portal scooty apply online, social justice and empowerment department bharatpur, special news bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved