• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में टीएमसी जीती तो दिल्ली सरकार की उल्टी गिनती शुरू : बाड़मेर में हनुमान बेनीवाल के तीखे बोल, अपनी ही पार्टी बेचने का लगाया आरोप

If TMC Wins in Bengal, the Countdown for the Delhi Government Begins - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को बाड़मेर दौरे पर रहे। यहाँ उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक भविष्यवाणियाँ कीं। बेनीवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणाम देश की दिशा तय करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यदि बंगाल में टीएमसी की जीत होती है, तो केंद्र की मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। "जिसको जिम्मेदारी दी, उसी ने पार्टी बेच दी" बेनीवाल ने बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "बाड़मेर का जिम्मा जिसे सौंपा था, उसने मेरी पार्टी को बेच दिया और उसे खत्म करने की कोशिश की।" उन्होंने कहा कि आरएलपी जिसे भी मौका देती है उसे 'स्टार' बना देती है, लेकिन कुछ लोग बाद में गद्दारी कर जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान का इतिहास धूर्तबाजी का रहा है और वे अब भी तीसरी ताकत को मजबूत करने के लिए अकेले खड़े हैं।
सीएम भजनलाल और केंद्र पर निशाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर टिप्पणी करते हुए बेनीवाल ने कहा कि यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया गया जिन्हें "सीएम की स्पेलिंग तक नहीं आती।" उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग और हालिया रेल हादसों को लेकर भी सरकार को घेरा। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा, "ईरान-अमेरिका के बीच पंचायती पाकिस्तान ने की, हमारा तो कहीं नाम भी नहीं आया।" उन्होंने महिला आरक्षण बिल के गिरने और ईवीएम हैकिंग जैसे मुद्दों पर भी केंद्र को कटघरे में खड़ा किया।
"कांग्रेस ने मेरे दरवाजे पर नाक रगड़ी"
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर हमलावर होते हुए सांसद ने कहा कि बाड़मेर में उन पर हुए पथराव के पीछे गहलोत की चाल थी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने गठबंधन के लिए उनके सामने हाथ जोड़े और "नाक रगड़ी", जिसके बाद ही राजस्थान में कांग्रेस 0 से 12 सीटों पर पहुंच पाई। उन्होंने भावुक होते हुए यहाँ तक कहा, "मुझे शर्म आती है कि मैं राजस्थान का सांसद हूँ, मन करता है इस्तीफा दे दूँ।"
2028 का चुनाव होगा आखिरी
हनुमान बेनीवाल ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे 2028 के विधानसभा चुनाव को उनका 'आखिरी चुनाव' मानकर लड़ें। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 50 के पार हो गई है और वे चाहते हैं कि 2028 में आरएलपी सत्ता में आए और किसी किसान का बेटा मुख्यमंत्री बने। उन्होंने महाराजा सूरजमल के इतिहास को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने की मांग भी दोहराई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If TMC Wins in Bengal, the Countdown for the Delhi Government Begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman beniwal barmer visit, rlp supremo speech, ummedaram beniwal controversy, rajasthan politics 2026, bhajan lal sharma criticism, west bengal election results prediction, third front rajasthan, pm modi delhi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved