• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़मेर के महिला-मंडल एनजीओ के ऑफिस में ED की रेड: संस्थान को करोड़ों की बाहरी फंडिंग का शक, चार जिलों में करता है काम

ED raids Barmer Mahila Mandal NGO office: The organization is suspected of receiving crores in external funding, operating in four districts. - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। जिले में महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर सोमवार सुबह ईडी की रेड हुई। इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑफिस में ईडी की टीम सुबह दो से तीन गाड़ियों में पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। पिछले चार घंटे से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ऑफिस के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, ईडी को संस्थान को मिली बाहरी फंडिंग को लेकर इनपुट मिला था। शक है कि संस्था को करोड़ों रुपए की फॉरेन फंडिंग प्राप्त हुई है, जिसके उपयोग और स्रोत की जांच की जा रही है। 34 साल से सक्रिय संस्थान
महिला मंडल आगोर संस्थान की स्थापना 25 जनवरी 1991 को हुई थी। यह NGO पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में काम करता है। संस्थान का मुख्य फोकस स्किल डेवलपमेंट, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, ड्रॉपआउट लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, पानी-सफाई, सूखा राहत, दिव्यांगता रिहैबिलिटेशन, खेती-पशुपालन और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर है।
संस्थान हजारों महिलाओं के साथ मिलकर गांवों में जागरूकता और विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित करता रहा है।
कई सम्मान भी मिल चुके हैं
महिला मंडल संस्थान को 1997 में नेशनल कमिशन फॉर वुमन की ओर से वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड मिल चुका है। 2015 में इसे ज्वेल ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
हाल ही में संस्थान ने बाड़मेर के शिव नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की थी।
ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED raids Barmer Mahila Mandal NGO office: The organization is suspected of receiving crores in external funding, operating in four districts.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raids, barmer, mahila mandal ngo office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved