• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Main accused arrested in gang rape of minor - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के मामले में थाना शिव पुलिस की टीम द्वारा मुख्य आरोपी रामा राम जाट पुत्र खेराज राम निवासी बाँकाणियों का वास थाना रीको को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में 21 जुलाई को नाबालिग के भाई द्वारा थाना शिव पर रिपोर्ट दी गई कि उसकी बहन को गिफ्ट देने के बहाने रामाराम ने सड़क पर बुलाया। जहां रामाराम और उसके दो साथी नशीला पदार्थ पिलाकर कैंपर गाड़ी में बैठा कर उसकी नाबालिग बहन को ले गए। तीनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे सड़क पर छोड़ कर भाग गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह के सुपरविजन एवं सीओ धर्मेंद्र डूकिया के नेतृत्व में एसएचओ शिव राम प्रताप सिंह की अलग-अलग टीमें गठित की। टीमों ने संयुक्त प्रयास कर सूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से घटना के मुख्य आरोपी रामाराम जाट को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Main accused arrested in gang rape of minor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, gangrape, minor, main accused, rama ram jat, son, kheraj ram, resident, bankanis, arrested, police station rico, other accused, incident, search, crime news in hindi, crime news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved