बारां, । अंता विधानसभा क्षेत्र में करीब दो वर्ष के
अंतराल के बाद एक बार फिर सशक्त लोकतंत्र के लिए जिम्मेदारी का भार कंधों
पर लिए मतदान दल के कार्मिकों ने अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात सोमवार को जिला
मुख्यालय से गंतव्य मतदान केन्द्रों के लिए कूच किया। अंता में विधानसभा
उपचुनाव के लिए स्थापित किए गए 268 मतदान केन्द्रों पर (11 नवंबर) मंगलवार
को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। विधानसभा
क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें
1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता हैं।
मुख्य
निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर
महाविद्यालय बारां के खेल मैदान में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान
दल रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सभी कार्मिक
आत्मविश्वास और कुशलता के साथ कार्य करते हुए स्वतंत्र एव निष्पक्ष मतदान
कराने के लिए टीम भावना से निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य
करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर पहुंचते ही सभी
मतदान दल अधिकारी अपनी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। साथ ही
परिधि सीमा का निर्धारण, मॉक पोल, प्रपत्र संधारण करते हुए आपसी समन्वय के
साथ चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की
समस्या आने पर सम्बंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को
अवगत करवाएं, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण
में सभी मतदान दलों को उनके बैठने के स्थान पर ही मतदान सामग्री के बैग व
ईवीएम तथा वीवीपेट उपलब्ध कराई गई। इसके पश्चात सभी मतदान दल वाहन काउंटर
से वाहन आवंटित कराते हुए चैक पोस्ट पर एन्ट्री करवा कर उत्साह के साथ अपने
निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य
निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से (11 नवंबर) मंगलवार को होने वाले उपचुनाव
में शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए कहा कि जागरूक मतदाताओं की वजह से
यहां सभी चुनावों में औसत से अधिक मतदान प्रतिशत की परंपरा रही है। इस
चुनाव में भी स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से आम मतदाताओं तक पहुंच कर उन्हें
मतदान के लिए प्रेरित व आमंत्रित किया गया है। सभी मतदाताओं को लोकतंत्र
के हित में बढ़-चढ़ कर मतदान में भाग लेना चाहिए। मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक
कर्तव्य होने के साथ हमारे लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी है।
मतदान की सभी तैयारियां पूरी-
महाजन ने बताया कि अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत निर्वाचन विभाग ने
स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां
पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध-
मतदान
दिवस पर शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा के लिए कड़े प्रबन्ध किए गए हैं।
प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और
क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान
तैनात रहेंगे। कुल 3077 पुलिस कार्मिकों का जाब्ता चुनाव में तैनात किया
गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल
पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया
मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक तथा 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
नियुक्त किए गए हैं। चुनाव के तहत 13 अन्तर्राज्यीय नाके और 5 अन्तर जिला
नाके सक्रिय हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चैकिंग की जा
रही है। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला
मुख्यालय व रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं,
जिनमें आईटी विभाग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम 24 घंटे निगरानी
रखेगी।
मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्थाएं-
प्रत्येक
मतदान केन्द्र पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए जूट बैग उपलब्ध कराए गए हैं
और प्रत्येक बूथ पर दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। ईवीएम बैलेट पेपर पर
अभ्यर्थियों की रंगीन फोटो अंकित की गई है ताकि मतदाताओं को पहचान में
आसानी हो। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर व सहायक तथा शिशुओं के लिए पालने
की व्यवस्था भी की गई है।
पर्यावरण अनुकूल मतदान-
इस
उपचुनाव में 5 ग्रीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। महात्मा गांधी राजकीय
विद्यालय रातड़िया दांया भाग, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोरसन नवीन भवन
कमरा नम्बर 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एनटीपीसी रोड, अंता कमरा
नम्बर 2, मदरसा अंजुमन इस्लामिया उमावि, मांगरोल कमरा नम्बर 2, महात्मा
गांधी राजकीय विद्यालय सीसवाली, कमरा नम्बर 10 इकोफ्रेंडली मतदान केन्द्र
रहेंगे। इसके अलावा सभी मतदान केन्द्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखा
जाएगा। प्रत्येक बूथ पर रैंप, पीने का पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की
गई है।
महिलाएं व दिव्यांगजन भी कराएंगे मतदान-
मतदान
में महिलाएं और दिव्यांगजन भी मतदान केन्द्रों की बागडोर संभालते हुए
मतदान कराएंगे। महिला मतदान केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
दुर्जनपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इकलेरा कमरा नं. 2, महात्मा
गांधी राजकीय विद्यालय बामला बायां भाग, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय
बड़ां बायां भाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिसाया कमरा नंबर 2, राजकीय
उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा व
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडोली में बनाए गए हैं। दिव्यांगजन मतदान
केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलकी, युवा मतदान केन्द्र बृजमोहन
विजय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल नया भवन बायां भाग,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल कमरा नंबर 5, राजकीय उच्च माध्यमिक
विद्यालय मांगरोल कमरा नंबर 7, धुली बाई चोपड़ा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक
विद्यालय मांगरोल कमरा नंबर 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बमोरी अन्ता
कमरा नं. 1, राजकीय संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय नीलकण्ठ कोलोनी अन्ता
कमरा नं 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंता दाया भाग व महात्मा गांधी
राजकीय विद्यालय सब्जी मण्डी अन्ता भाग संख्या 2, आदर्श मतदान केन्द्र कृषि
विज्ञान केन्द्र अंता के किसान घर में स्थापित किया गया है।
1240 कार्मिक कराएंगे मतदान-
मतदान
केन्द्रों के लिए 268 सक्रिय मतदान दल व 29 रिजर्व मतदान दलों का गठन किया
गया है। जिनमें कुल 1240 कार्मिक नियोजित किए गए हैं। इसके अलावा 41
माइक्रो ऑब्जर्वर व 52 वीडियोग्राफर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।
महिला एवं पुरुषों के लिए अलग कतारें-
सभी
मतदान केन्द्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की
व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सहायता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा
सहयोगिनियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ईपिक के अलावा इन 12 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान-
जिला
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईपिक के अलावा 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज
मतदान के लिए अनुमत किए गए हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग
लाइसेंस, पेन कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, सामाजिक न्याय
अधिकारिता विभाग द्वारा जारी दिव्यांग पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी.), मनरेगा
जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, भारतीय पासपोर्ट, सरकार अथवा
सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र, महापंजीयक जनगणना द्वारा जारी
स्मार्ट कार्ड, सांसद एवं विधायक को जारी आई.डी. शामिल हैं।
मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश-
विधानसभा
उपचुनाव के दृष्टिगत मतदान दिवस 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
गया है। विभिन्न निगमों, उद्यमों, औद्योगिक संगठनों को भी श्रमिकों को
मताधिकार के प्रयोग के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए गए
हैं।
रहेगा सूखा दिवस-
भारत
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सूखा
दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री व परिवहन प्रतिबंधित किया
गया है।
देर शाम तक लौटेंगी पोलिंग पार्टियां-
मंगलवार
शाम मतदान समाप्ति के पश्चात सभी मतदान दल जिला मुख्यालय लौटेंगे। देर शाम
से उनका यहां पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ होगा। सभी पार्टियां राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित सामग्री संग्रहण केन्द्र के विभिन्न
काउंटरों पर निर्वाचन सामग्री व ईवीएम जमा कराएंगे। महिला व दिव्यांगजन
कार्मिकों की सुविधा के लिए पृथक से काउंटर बनाए जाएंगे। वहीं महिला
कार्मिकों को घर वापसी के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मतगणना 14 नवम्बर को-
मतगणना
14 नवम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां के सेमिनार हॉल में
होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहेंगे और पूरे परिसर में सीसीटीवी
निगरानी रहेगी।
धर भाइयों का कमाल: भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर ले जाने वाले 'धुरंधर'
राशिफल: 15 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक का हाल
जॉर्जिया की ठंड में गर्मागर्म पराठे का लुत्फ उठा रही दीपिका सिंह
तीसरा टी 20 मैच: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 से बढ़त
सिंहावलोकन 2025 : नए साल में पुरानी फिल्मों का दबदबा, 2016 की फ्लॉप फिल्म रही सुपरहिट
फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, RPSC ने 13 पदों पर निकाली वैकेंसी
माइक्रोसॉफ्ट ने महाराष्ट्र में साइबरक्राइम की जांच को तेज करने के लिए अगली-पीढ़ी के एआई प्लेटफॉर्म का अनावरण किया
राशिफल 13 दिसंबर 2025: शनिवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार
किस किसको प्यार करूं-2 : हंसते-हंसाते बड़ी गहरी बात कह गए- धर्म बदलने की नहीं, अपनाने की जरूरत है!
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया महारिकॉर्ड
मैं एक ही फिल्म दो बार भी नहीं देखती, लेकिन धुरंधर 4-5 बार देखना चाहती हूं : एलनाज नौरोजी
श्री मुखलिंगेश्वर मंदिर : लकड़ी से बने शिवलिंग की पूजा, जलधारा से भी नुकसान नहीं
राशिफल 12 दिसंबर 2025: जानिये किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान
Hanuman Bhakti: चमेली के तेल के दीपक का चमत्कारिक महत्व
हैदराबाद में बच्चों संग फुटबॉल खेले मेसी, सांसद राहुल गांधी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले
तीसरा टी 20 : धर्मशाला में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, साउथ अफ्रीका महज 117 रन पर ऑलआउट
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता
16 दिसंबर से आरंभ होगा खरमास: इस पावन अवधि का धार्मिक महत्व और आचरण के नियम
45 साल की उम्र में नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य पार्टियों का क्या है हाल?

तीसरा टी 20 मैच: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 से बढ़त

अहमदाबाद के ब्रिजों पर हाइट बैरियर लगाने का फैसला एक्सपर्ट रिपोर्ट के बाद
राशिफल: 15 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक का हाल
धर्म और विज्ञान दोनों क्यों करते हैं तुलसी के पत्ते चबाने से परहेज, जानिए
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां
Year in Review 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
'शोले' के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया याद
एका पाद गलावासन: न सिर्फ शरीर, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ाएगी यह योगासन
मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
पीरियड्स का दर्द या ऐंठन, सौंफ देगी राहत
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
प्रीडायबिटीज को ठीक करने से हार्ट अटैक के खतरे में 60 प्रतिशत की आ सकती है कमी : स्टडी
स्नान से पहले करें तिल के तेल से मालिश, त्वचा में निखार के साथ सेहत भी होगी दुरुस्त
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 15/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope