अलवर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बांदीकुई विधायक डॉ. अल्का सिंह ने राजगढ़ तहसील के लादिया गांव पहुंचकर शहीद सैनिक सुल्तान सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकसभा में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अलवर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जसवन्त यादव के समर्थन में लादिया, सैंथल, डगडगा, डेरा, बबेली, डोरोली, कालीपहाड़ी, तिलकपुर सहित कई गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि हर आदमी को विकास के लिए सत्ता के साथ रहना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नए आयाम छू रहा है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर है। चुनावी सभा को भाजपा कार्यकर्ता सुनीता मीणा, सुमन मीणा व मण्डल अध्यक्ष सुमेर सिंह रलावता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बांदीकुई शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी, महामंत्री प्रेम सिंह गुर्जर, देवीसहाय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत व रामसिंह तंवर, पार्षद अभय शंकर विजय, पूर्व पार्षद राधेश्याम सैनी, भाजपा कार्यकर्ता सुभाष माल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope