• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजट घोषणाओं और समर कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित

Review meeting held on budget announcements and summer contingency plan. - Ajmer News in Hindi

अजमेर, । उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बजट घोषणाओं, समर कंटीजेंसी प्लान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तथा जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने प्रभारी मंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि समर कंटीजेंसी प्लान के अंतर्गत जिले के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यों को गति देकर समय पर पूर्ण किया जाए। इससे आमजन को अविलंब राहत प्रदान की जा सकेगी। जिले में आवश्यकता होने पर टैंकरों के माध्यम से सुचारू पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। हरिओम कॉलोनी, चंद्रवरदाई नगर, बोराज एवं हाथीखेड़ा क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की तत्काल जांच करवाकर वहां की समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाए। रूपनगढ़ सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्रों से मिलने वाली पेयजल से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने मौसम में आ रहे बदलावों को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मौसम परिवर्तन के कारण किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं हो। जिले में बिजली के टूटे पोल एवं खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत प्रभाव से बदला जाए। बिजली ट्रिपिंग की समस्या को रोका जाए, क्योंकि ट्रिपिंग होने से पेयजल उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था पर भी सीधा विपरीत असर पड़ता है। इसके साथ ही आरएसआरडीसी के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन विभिन्न रेलवे पुलों के कार्यों की गति को बढ़ाया जाए।
आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून पूर्व तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या वाले स्थानों को चिन्हित कर मानसून के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। जल निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में मड पंप उपलब्ध होने चाहिए। अतिरिक्त मड पंपों की व्यवस्था रखी जाए। इससे जल भराव की स्थिति में एक साथ कई स्थानों से पानी निकाला जा सकेगा। शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य मानसून आने से पहले ही पूर्ण कर लिया जाए। नाले निर्माण के प्रगतिरत कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करें। आनासागर झील के ओवरफ्लो होने की स्थिति में किसी भी कॉलोनी में जल भराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए तकनीकी रूप से पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले में 35 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधारोपण के बाद जन-सहभागिता के माध्यम से इन पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उत्तरजीविता को बेहतर करने के लिए बड़े साइज के पौधे लगाने और स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी आमजन को केंद्र में रखकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लंबित पड़े आवेदन पत्रों का समय पर निस्तारण कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत स्वीकृत किए गए विभिन्न चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए।
उन्होंने कहा कि घर-घर से संग्रहित किए जाने वाले कचरे के प्रसंस्करण का कार्य तुरंत आरंभ किया जाए। राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए निवेश प्रक्रियाओं को तेज किया जाए। पंच गौरव के माध्यम से विभिन्न स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। बैठक में योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, उन पर आज से ही धरातल पर त्वरित कार्रवाई आरंभ कर दी जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review meeting held on budget announcements and summer contingency plan.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diya kumari, budget 2026, summer contingency plan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved