• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

3 Kanwariyas Killed, 1 Injured After Being Hit by Speeding Truck in Fatehgarh Sahib - Sirhind-Fatehgarh-Sahib News in Hindi

फतेहगढ़ साहिब । पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद की जीटी रोड पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि (रात करीब दो से ढाई बजे) हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के लिए हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा कावड़ियों का जत्था सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक का इलाज चल रहा है। शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार मुकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "रात ढाई बजे के आसपास मेन हाईवे पर ये हादसा हुआ। किसी अज्ञात ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 6 लोग चपेट में आए, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। 2 लोग ठीक हैं। सभी फरीदकोट के ही रहने वाले थे।"
मृतक और घायल सभी कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर फरीदकोट जा रहे थे। ये डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे और शिवरात्रि से पहले घर पहुंचना चाहते थे।
मुकेश कुमार ने बताया, "जीटी रोड के नीचे लुटेरे पड़ जाते हैं, इसलिए कांवड़िये सुरक्षा के कारण हमेशा ऊपर मेन हाईवे से ही आते-जाते हैं।"
फिलहाल मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद भाई कन्हैया सेवा सोसायटी और ह्यूमन ब्लड डोनेशन एसोसिएशन की एंबुलेंस शवों को उनके घर फरीदकोट ले जाएगी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 Kanwariyas Killed, 1 Injured After Being Hit by Speeding Truck in Fatehgarh Sahib
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck in fatehgarh sahib, fatehgarh sahib, kanwariyas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirhind-fatehgarh-sahib news, sirhind-fatehgarh-sahib news in hindi, real time sirhind-fatehgarh-sahib city news, real time news, sirhind-fatehgarh-sahib news khas khabar, sirhind-fatehgarh-sahib news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved