• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूपनगर में स्वच्छता अभियान को मिल रहा जनसहयोग, डिप्टी कमिश्नर और विधायक ने लिया जायजा

Swachhata Abhiyan getting public support in Rupnagar, Deputy Commissioner and MLA took stock - Rupnagar News in Hindi

रूपनगर। रूपनगर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस अभियान का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और विधायक दिनेश चड्ढा कर रहे हैं। सोमवार को दोनों अधिकारियों ने अस्पताल रोड का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने सफाई कर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, "भीषण गर्मी में भी सफाई कर्मचारी सुबह से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं, यह काबिल-ए-तारीफ है। उनकी मेहनत से ही हम अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं।" विधायक दिनेश चड्ढा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा, "जब तक आमजन का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक किसी भी अभियान की सफलता अधूरी रह जाती है। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग फेंकना एक छोटा कदम है, जो शहर को साफ रखने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।"
अस्पताल रोड पर निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों ने भी अधिकारियों से गर्मजोशी से मुलाकात की और शहरवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।
यह अभियान न केवल सफाई को लेकर जागरूकता फैला रहा है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद और भागीदारी की मिसाल भी बन रहा है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की गतिविधियां तेज़ की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swachhata Abhiyan getting public support in Rupnagar, Deputy Commissioner and MLA took stock
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swachhata, abhiyan, public support, rupnagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rupnagar news, rupnagar news in hindi, real time rupnagar city news, real time news, rupnagar news khas khabar, rupnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved