• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

Voting begins in Punjabs Jalandhar Lok Sabha seat - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़।पंजाब के जालंधर संसदीय सीट प उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान बुधवार को शुरू हुआ। दलित बहुल दोआबा क्षेत्र पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। कुल 16.21 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। चार महिलाओं समेत 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। करीब आठ हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना शनिवार को होगी।
जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।
इस सीट पर 1999 से अब तक अपराजित रही कांग्रेस ने चौधरी की विधवा करमजीत कौर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक सुशील रिंकू को टिकट दिया है।
शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (एसएडी-बीएसपी) गठबंधन ने मौजूदा विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अकाली दल से पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है।
जालंधर उपचुनाव को 2024 के आम चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाई करार दिया जा रहा है।
एक साल से भी कम समय पहले अपमानजनक हार का सामना करने के बाद, 13 महीने की आप सरकार एक अग्नि परीक्षा के लिए तैयार है। यहां जीत या हार उसके प्रशासनिक और नेतृत्व कौशल की जन समीक्षा मानी जाएगी।
जून 2022 में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था जब शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमेल सिंह को मामूली अंतर से हराकर संगरूर लोकसभा सीट जीती थी।
संगरूर सीट कभी आप का गढ़ हुआ करती थी। भगवंत मान ने दो बार - 2014 और 2019 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने फरवरी 2022 में धुरी से विधानसभा चुनाव जीतकर संगरूर लोकसभा सीट छोड़ी थी और मुख्यमंत्री बने थे।
जालंधर उपचुनाव के लिए चौधरी परिवार दलितों के वोटों पर निर्भर है क्योंकि डेरा सचखंड बल्लन के साथ उनकी निकटता है जिसका दोआबा क्षेत्र में जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला जिलों में बहुत प्रभाव है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने रविवार को संयुक्त रूप से एक ही दिन में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चार रोड शो कर प्रचार किया।
निर्वाचन क्षेत्र में 8,44,904 पुरुष, 7,76,855 महिलाएं, 10,286 विकलांग व्यक्ति, 1,850 सेवा मतदाता, 73 विदेशी मतदाता और 41 ट्रांसजेंडर सहित 16,21,759 मतदाता हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने कहा कि 1,972 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
कुल 542 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है, 16 को संवेदनशील और 30 व्यय संवेदनशील पॉकेट के रूप में चिह्न्ति किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting begins in Punjabs Jalandhar Lok Sabha seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, jalandhar, lok sabha, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved