• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में हुई 2797108 मीट्रिक टन गेहूँ की रिकार्ड खऱीद

Record of 2797108 MT wheat procured in Punjab - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब राज्य में गेहूँ खरीद के 9 दिनों के दौरान रिकॉर्ड 2797108 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई है जबकि इसके मुकाबले वर्ष 2019 के दौरान 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक के 23 दिनों में 1285981 मीट्रिक टन गेहूँ की ही खरीद हुई थी। यह जानकारी पंजाब के ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने दी । उन्होंने कहा कि कोविड 19 के संभावित खतरे से किसानों को बचाने के लिए गेहूँ खरीद का कार्य 1 अप्रैल की बजाय 15 अप्रैल को किया गया था जिससे मंडियों में स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों की पालना करने हेतु प्रबंध किये जा सकें। श्री आशु ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों के अनुसार किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी फ़सल बेचने के लिए 1867 मंडियों के अलावा 2200 राइस मिलों को भी मंडी यार्ड घोषित गया है। जिस कारण किसानों को बहुत असानी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते 9 दिनों के दौरान सरकारी एजेंसियों की तरफ से 2792876 जबकि बीते वर्ष 23 दिनों में सरकारी एजेंसियों की तरफ से 1285981 खरीद की गई थी। इस तरह इस बार सरकारी खरीद एजेंसियों ने बीते वर्ष की अपेक्षा 250 प्रतिशत अधिक खरीद की गई है।
खाद्य मंत्री ने बारदाने की कमी सम्बन्धी छपी खबरों को गलत करार देते हुये कहा कि राज्य में बारदाना भरपूर मात्रा में मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस समय विभाग के पास 2.58 लाख गा_ें बारदाना पड़ा है जबकि 50 हज़ार गांवों की सप्लाई भी हमारे पास पहुँचने वाली है। इसके अलावा मई महीने के दूसरे सप्ताह में हमारे पास 47 हज़ार और गांवों भी पहुँच जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 के कारण मंडियों का काम चलाने के लिए अपेक्षित लेबर की 50 प्रतिशत लेबर से भी कम लेबर के साथ विभाग द्वारा मंडियों का काम चलाया जा रहा है जिस कारण लिफ्टिंग पूरी तेज़ी से नहीं हो रही थी परन्तु अब इस कार्य को तेज़ी से निपटाने के लिए नीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 1262727 मीट्रिक टन गेहूँ की ढुलाई की जा चुकी है।
किसानों का एक-एक दाना खरीदने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये श्री आशु ने कहा कि जिस रफ़्तार से इस साल गेहूँ की फ़सल की खरीद हो रही उससे यह प्रतीत हो रहा है कि मई महीने के मध्य तक 85 फीसदी से अधिक गेहूँ की खरीद हो जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए इस बार खरीद काल 2 महीने किया गया है जो कि 15 जून तक जारी रहेगा। आशु ने बताया अब खरीदी गेहूँ सम्बन्धी 789.90 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Record of 2797108 MT wheat procured in Punjab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, punjab hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved