• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब सरकार चलाएगी स्कूलों में कैरियर काऊंसलिंग प्रोग्राम

Punjab Government to run career counseling program in schools - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कैरियर काऊंसलिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने एक मीटिंग में यह खुलासा करते हुए कहा कि विद्यार्थी और उनके माता पिता आम तौर पर मैट्रिक और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई बाद में अपने बच्चों के लिए उचित विषयों प्रति बहुत जागृत नहीं होते। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग दौरान श्री चन्नी ने राज्य में कैरियर काऊंसलिंग प्रोग्राम की महत्ता पर ज़ोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा राज्य में काउंसलर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को मंज़ूरी दी गई है और यह केंद्र राज्य भर से ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे और यह ट्रेनर बाद में राज्य के सभी स्कूलों और अन्य संस्थाओं में कैरियर संबंधी काऊंसलिंग करेंगे। चन्नी ने यह भी जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन के अधीन कृषि और सहायक सेवाओं के लिए स्वै रोजग़ार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मिशन के अधीन किसानों और दूसरे को कलाकार प्रशिक्षण देने, फ़सली विभिन्नता, किसानों की आमदनी को दोगुना करने और पानी की कमी से निपटने के लिए कृषि और सहायक सेवाओं के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आगे जानकारी दी कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी कृषि और सहायक व्यवसायिक संबंधी कौशल विकास के पाठ्यक्रम चलाऐंगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय कौशल विकास और उद्यम विभाग के सचिव ने पंजाब कौशल विकास यूनिवर्सिटी, जो कि श्री चमकौर साहिब में स्थापित होगी, में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किलज स्थापित करने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी का हिस्सा होगा और राज्य में चल रहे कौशल विकास केन्द्रों के लिए सर्टीफिकेशन अथारटी के तौर पर भी काम करेगा।
इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यम मंत्रालय के सचिव ने बताया कि इस संबंधीे प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के अनुसार पाठ्यक्रम 70प्रतिशत प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और 30प्रतिशत अकादमिक पढ़ाई पर केन्द्रित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रोद्योैगिक प्रशिक्षण न सिफऱ् लैबों, बल्कि उद्योगों में भी मुहैया करवाई जायेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्रालय ने देश स्तरीय स्किल मुकाबलों से पहले करवाए जाने वाले स्किल मुकाबलों के लिए अनुदान को मंज़ूरी दे दी है। इस के बाद 2019 में कजान, रूस में विश्व कोैशल मुकाबला होगा। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय ने उद्योग की ज़रूरत के अनुसार संयुक्त ब्रांडिंग और पाठ्यक्रमों की रीशफलिंग को भी स्वीकृति दे दी है।
इस मौके पर डा. के.पी कृष्णन सचिव केंद्रीय कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय, करन अवतार सिंह मुख्य सचिव पंजाब, तेजवीर सिंह प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री पंजाब,सुखविन्दर सिंह जी.एम. पी.एस.डी.एम., डी.पी.एस खरबन्दा डायरैक्टर उद्योग, अजौए शर्मा सचिव स्थानीय निकाय और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Government to run career counseling program in schools
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab government, goverment scheme, run career counseling program in schools, पंजाब सरकार, technical education minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved