चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आर्य अनाथालय के शैक्षिक ढांचे और खेल सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इस संस्था के तकरीबन 50 अनाथ विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने भविष्य में किसी भी तरह की ज़रूरत के लिए अनाथालय से तालमेल रखने के लिए अपने ओ.एस.डी. को निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इस संस्था के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सख्त मेहनत करने के लिए उत्साहित किया जाए जिससे वह भविष्य में राष्ट्रीय प्रगति में अपना योगदान डाल सकें। उन्होंने इन बच्चों को अपनी मातृभूमि की सेवा करने के लिए रक्षा सेनाओं में अपना कैरियर बनाने की अपील की। उन्होंने भारत के हित और सम्मान को हरेक चीज़ से हमेशा ही ऊपर रखने के लिए बच्चों को कहा।
यह अनाथालय स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा 1877 में स्थापित किया गया था। इसकी तरफ से निभाई गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनेकों कीमती नौजवानों को योग्य बनाने और संभालने का साधन बना है। उन्होंने उम्मीद प्रकट की कि यह इंस्टीट्यूट भविष्य में भी अपने उद्देश्य के लिए लगातार विकास करता रहेगा।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope